1. जालियांबाला बाग हत्याकांड के पीछे वजह क्या थी ?
►-डॉ सतपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में हो रही जनसभा पर जनरल डायर ने अंधाधुंध गोली चलाई ।
2. जालियांवाला बाग हत्याकांड में कितने लोगों की मौत हुई ?
►-सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 379 और कांग्रेस समिति के अनुसार 1000 लोग मारे हुए ।
3. जालियांवाला बाग हत्याकांड में किस भारतीय ने जनरल डायर का सहयोग किया था ?
►-हंसराज
4. किसने जालियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ?
►-शंकरन नायर
5. किसकी अध्यक्षता में ब्रिटिश सरकार ने जालियांवाला बाग हत्याकांड की आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की ?
►-लॉर्ड हंटर.
6. जिस जांच समिति का गठन ब्रिटश सरकार ने किया उसके सदस्यों में कितने भारतीय थे ?
►-तीन
7. कांग्रेस ने किसके नेतृत्व में जालियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए आयोग गठित की ?
►-मदन मोहन मालवीय । इस आयोग के अन्य सदस्यों में मोतीलाल नेहरू और गांधीजी भी थे ।
8. जालियांवाला बाग किस व्यक्ति की संपत्ति थी ?
►-जल्ली नाम के व्यक्ति ।
9. खिलाफत आंदोलन किसके खिलाफ शुरू किया किया ?
►-मित्र राष्ट्रों के खिलाफ । विशेषकर ब्रिटेन के खिलाफ
10. खिलाफत आंदोलन किसके समर्थन में किया गया था ?
►-टर्की के खलीफा के समर्थन में भारतीय मुसलमान ने आंदोलन शुरु किया।
11. पूरे देश में खिलाफत दिवस कब मनाया गया ?
►-19 अक्टूबर 1919 ई.
12. हिंदू और मुसलमानों की संयुक्त कांफ्रेंस की अध्यक्षता महात्मा गांधी ने कब की ?
►-23 नवंबर 1919 ई.
13. असहयोग आंदोलन कब शुरु हुआ ?
►-1 अगस्त, 1920 ई.